✦
सिंगरौली जिले के थाना जियावन क्षेत्र में खंखान पुलिया के पास एक 02 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 05/11/2026 को दोपहर 03 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना जियावन में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक प्रतीक कुमार एवं पायलेट संजीव तिवारी ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर, काफी प्रयास के बाद बालक की माँ बालक को ढूँढ़ते हुए मिली। जहाँ बालक द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत माँ के सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा का आभार और पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।