✦
टीकमगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में पानी की टंकी के पास एक 04 वर्षीय बालक मिला है, जो घर से निकल कर रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/11/2026 को सुबह 10:48 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक राघवेंद्र सिंह एवं पायलट पप्पू खान ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया, स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर जानकारी मिली कि बालक घर से निकल कर रास्ता भटक गया था। डायल-112 जवानों ने बालक को साथ लेकर आस-पास के क्षेत्र में परिजन की तलाश और पूछताछ करने पर बालक के परिजन की जानकारी मिली। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर बालक के घर पहुँचे। जहाँ बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उसे परिजन के सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद व्यक्त किया गया।