Published: 08 Nov 2026, 01:09 PM
✦
नीमच के थाना रामपुरा क्षेत्र के अंतर्गत हरीपुरा के पास मोटर साईकिल से गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 07/11/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर रामपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक देवेश मालवीय एवं पायलट वकील गरासिया ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल से गिरने के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल बुजुर्ग को एफआरव्ही वाहन की मदद से तत्काल रामपुरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायल का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 के जवानों की तत्परता से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिली।