✦
धार के थाना तिरला क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद रोड पर ग्राम मारोल एवं हजरतपुर के बीच राजपूत ढाबे के सामने दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। इस सूचना पर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 09/11 /2026 को समय दोपहर 02:35 बजे तिरला थाना क्षेत्र में तैनात एफ.आर.व्ही. वाहन क्रमांक-08 को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ में तैनात आरक्षक 772 रामसिंह चहल एवं पायलट लखन लववंशी ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ.आर.व्ही. वाहन से शासकीय अस्पताल धार पहुँचाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार जारी है।