✦
धार जिले के थाना अमझेरा क्षेत्र में ग्राम सुल्तानपुर में दो पक्षों की आपसी विवाद हो गया है जिसमे में 04 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09 /11 /2026 को दिन के 12:26 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना अमझेरा क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन क्रमांक -13 को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 पुलिस स्टाफ प्रधान पंकज चौहान एवं पायलेट नरेंद्र पटेल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो पक्षों की आपसी विवाद हो गया था जिसमे में एक महिला एक बुजुर्ग सहित चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे । डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय अमझेरा में भर्ती करवाया, जहाँ सभी घायललों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से चारों घायलों को समय पर उपचार मिला।