✦
मुरैना के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में जोंगाली गांव के पास एक 15 वर्षीय किशोरी अकेली बैठी है कुछ बता नहीं रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13/11/2026 को रात्रि 10:26 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक रवि तोमर एवं पायलेट संतोष शर्मा ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित किशोरी को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित किशोरी को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से लेकर आस-पास पूछ-ताछ करने पर किशोरी के परिवार की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। डायल-112 जवानो ने एफ.आर.व्ही वाहन द्वारा सकुशल पीड़ित बच्ची को थाने लेकर आये। जहाँ कोशोरी के परिजन गुमशुदी हेतु पहले से आये हुए थे। जिन्हे किशोरी द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।