✦
टीकमगढ़ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक 08 वर्षीय बालक मिला है, जो रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17-11-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

​डायल-112 स्टाफ आरक्षक राघवेन्द्र सिंह एवं पायलट खलील ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक से बातचीत कर उसके माता-पिता एवं घर की जानकारी जुटाई गई, जिसके बाद डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से ले जाकर उसके घर ग्राम दुर्गापुरा (थाना देहात क्षेत्र) ले जाकर पहचान व सत्यापन उपरांत सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया।