✦
मुरैना के थाना बामौर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17/11/2026 को रात्रि 11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बामौर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक अमित सिंह एवं पायलेट राम निवास ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक 11 वर्षीय बालक मिला है जो परिजन की डांट से नाराज होकर घर से निकला था, जो रात्रि के अंधेरे में घर का रास्ता भटक गया था। डायल-112 जवानों द्वारा बालक से स्नेह पूर्वक पूछने पर बालक अपने पिता जी का नाम और घर का पता गंगापुर बामौर का रहने वाला है बताया। बालक द्वारा बताये अनुसार बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर गंगापुर बामौर उसके घर पहुंचे, जहाँ बालक द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत बालक के परिजनको सुपुर्द किया।