Published: 19 Nov 2026, 03:21 PM
✦
बैतूल जिले के थाना आमला क्षेत्र अंतर्गत रंभाखेड़ी मुख्य चौक के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 18/11/2026 को शाम 05:19 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर डायल-112 वाहन को तुरंत मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक विजय कुमार एवं पायलट संदीप सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि रंभाखेड़ी मुख्य चौक के पास ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से सिविल अस्पताल आमला पहुँचाकर भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता और सूझबूझ से घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी।