विदिशा जिले के थाना सिरोंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करीमा बाद में एक 10 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03 /06/2026 को दोपहर 01:26 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिरोंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 453 सचिन सोनी एवं दीपक शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण में लिया, बालक से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालक गाँव और पिता का नाम बताया,

डायल-112 जवानों द्वारा बच्चे के बताये पते पर ग्राम आरोन में संपर्क कर बालक के पिता जी को थाने बुलाया गया । बालक द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।