Published: 04 Jun 2026, 11:00 AM
✦
#DAMOH के थाना जबेरा क्षेत्र में अज्ञात कारण से घायल हिरण को, डायल-112 जवानों ने किया वन विभाग के सुपुर्द ।
#DIAL112MP #MPPOLICE
दमोह थाना जबेरा क्षेत्र के सिंग्रामपुर जंगल में एक हिरण घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 02-06-2026 को ढेर रात्रि 11:31 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जबेरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक उवेश खान एवं पायलट विनय नायक तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां एक हिरण घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। टीम द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर घायल हिरण का उपचार कराया गया। उपचार बाद डायल-112 जवानों द्वारा हिरण को सुरक्षित रूप से वन विभाग के सुपुर्द किया गया। डायल-112 एवं वन विभाग की त्वरित एवं संयुक्त कार्रवाई से घायल वन्यजीव को समय पर उपचार और संरक्षण उपलब्ध कराया जा सका।