Published: 04 Jun 2026, 11:00 AM
✦
सीधी जिले के थाना बहरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गजरहां के पास एक साइकिल का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03-06-2026 को दोपहर 12:31 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बहरी में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 276 अभिषेख सिंह एवं पायलट शिवकुमार पांण्डे ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि ग्राम गजरहां के पास साईकिल सवार रोड किनारे लगे तार फेंसिंग से टकराकर गंभीर 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे । डायल-112 जवानों ने घायल व्यक्तियों को तत्काल एफआरवी वाहन से लेकर जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है।
