धार के थाना धरमपुरी क्षेत्र में नर्मदा नदी खलघाट पुल पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति आत्महत्या की कोशिश कर रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 02 -06-2026 को रात्रि 09:42 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल धरमपुरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सैनिक देवन्द्र सिंह पवार एवं पायलेट दीपक वर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अवसादग्रस्त 45 वर्षीय एक व्यक्ति अज्ञात कारणों के चलते नर्मदा नदी खलघाट पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था ।

डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्ति को बचाया और थाने लाकर समझाईश देकर पीड़ित व्यक्ति को से सुरक्षित परिजन के सुपुर्द किया गया।