छतरपुर के थाना महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम कुसमा में एक 40 वर्षीय महिला छत से गिर कर घायल हो गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 04 /06 /2026 शाम 06 :48 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल महाराजपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 805 अवधेश मीणा एवं पायलट अनिल अहिरवार ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि एक 40 वर्षीय महिला छत पर चढ़ते समय पैर फिसल जाने के कारण गिर कर घायल हो गई थी ।

डायल-112 जवानों ने उपचार हेतु परिजन के साथ महाराजपुर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल को समय पर उपचार मिला