घटना का विवरण- राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03/06/2026 को रात्रि 10:40 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भोपाल कमिश्नरेट के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र अंतर्गत रूचि रेस्टोरेंट के पास एक 03 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक प्रदीप दुबे एवं पायलट केदार सिंह ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण में लिया।

डायल-112 जवानों ने बच्ची को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर सेमरा में बच्ची के परिजन की जानकारी मिली। जिन्हें बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।