Published: 06 Jun 2026, 10:30 AM
✦
टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में मेन रोड बर्माताल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल से गिरकर दो युवतियाँ एवं एक युवक घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 05-06-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल दिगौड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सउनि कल्याण सिंह यादव एवं पायलेट आशीष यादव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो युवतियाँ एवं एक युवक घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफ आर व्ही वाहन से लेकर जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में भर्ती कराया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।