निवाड़ी जिले के थाना पृथ्वीपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक के घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 06-06-2026 को प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर पृथ्वीपुर क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन (FRV) को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 188 राघवेंद्र गुर्जर एवं पायलट पंकज ने त्वरित गति से मौके पर पहुँचकर देखा कि मोटरसाइकिल से असंतुलित होकर गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
डायल-112 के जवानों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत एफआरव्ही वाहन की मदद से पृथ्वीपुर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, डायल-112 जवानों की सजगता और त्वरित कार्रवाई से घायल युवक को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी।