जिला मुरैना के थाना देवगढ़ अंतर्गत बहादुर का पूरा ग्राम में पारिवारिक विवाद हो गया है जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता थी। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 07 /06 /2026 को देर रात्रि 01:28 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना देवगढ़ में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 जवानों आरक्षक 1049 नरेंद्र मौर्या एवं पायलट सतेंद्र गुर्जर मौके पर पहुँचकर बताया कि पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से जिला अस्पताल मुरैना पहुँचाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। आगे की कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।