मुरैना जिले के थाना चिन्नोनी क्षेत्र झुंडपुरा के पास एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07-06 -2026 को सुबह के 11:06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना चिन्नोनी में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 299 पवन जाट एवं पायलेट संतोषी धाकड़ ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था,

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय कैलारस में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।