विदिशा जिले के थाना सिरोंज क्षेत्र अंतर्गत एक 06 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10/06/2026 को शाम 05 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिरोंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सैनिक पिंटू यादव एवं पायलेट मनोज झा ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन बाजार में मिले। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन से मिलाया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालिका पिता के साथ बाजार आई हुई थी, जो साथ छूट जाने से रास्ता भटक गयी ।