भिंड जिले के थाना बारोही क्षेत्र में लावन तिराहा के पास बस और मोटर साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11/06/2026 को सुबह 11:29 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बारोही थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 2719 राकेश शर्मा, आरक्षक 1220 अवधेश शुक्ला एवं पायलेट अभिषेक शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बस और मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय जिला अस्पताल भिंड में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।