नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा क्षेत्र में विट्ठल भवन के सामने पलोहा तिराहा के पास मोटर साईकिल चालक ने राहगीर को मारी टक्कर जिसमें दोनों व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12/06/2026 को शाम 07:20 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना गाडरवारा क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 411 दीपक कौरव एवं पायलेट देवेंद्र लोधी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल सवार ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी जिसमे दोनों व्यक्ति घायल हो गए थे , डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल गाडरवारा में भर्ती कराया, डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशीलता के कारण घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार मिला।