Published: 12 Jun 2026, 12:30 PM
✦
छिंदवाड़ा जिले के थाना परासिया क्षेत्र अंतर्गत टोल टैक्स के पास एक 08 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12/06/2026 को रात्रि 12:35 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल परासिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक जनक सनोड़िया एवं पायलेट बकुल सिंह ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालक से जानकारी लेने पर उसने परासिया का रहने वाला बताया जो रास्ता भटककर टोल टैक्स के पास आ गया था ,डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर परासिया थाने छोड़ा। जहाँ से थाना स्टाफ द्वारा बालक को पहचान व सत्यापन उपरांत उसके घर छोड़ा।