मुरैना जिले थाना नूराबाद क्षेत्र में जे के टायर फैक्टरी के पीछे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/06/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना नूराबाद में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुरेन्द्र कुशवाहा एवं पायलेट दीवान सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को ट्रैक से उठाकर रोड तक लेकर आये और चिकित्सा वाहन से प्राथमिक उपचार देते हुए जिला चिकित्सालय मुरैना भेजा गया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।