रतलाम जिले थाना रावटी क्षेत्र में कोटड़ा गाँव के पास एक युवक ट्रेन से गिर कर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12/06/2026 को सुबह 10:01 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना रावटी में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 390 बहादुर दांगी एवं पायलेट शाहिद अली ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कोटड़ा गाँव के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को एफआरव्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल रावटी में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की तत्परता से पीड़ित युवक को समय पर उपचार मिला।