निवाड़ी जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में कुलवा नाला के पास में एक ट्रक पलट गया है जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/06/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 110 मुकेश यादव एवं पायलेट संकेत विश्वकर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रक ड्राइवर कैबिन में फँसा हुआ था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकाल कर एफ आर व्ही वाहन से शासकीय जिला अस्पताल निवाड़ी में भर्ती करवाया, जहाँ घायल का उपचार किया जा रहा है।