Published: 17 Jun 2026, 11:00 AM
✦
मुरैना के थाना कैलारस क्षेत्र में डोंगरपुर नरवुआ के पास एक व्यक्ति कुएँ में गिर गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16/06/2026 सुबह 09:28 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैलारस थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 440 विजयपाल गुर्जर एवं पायलट संतोषी ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि एक 45 वर्षीय व्यक्ति अनजाने में कुएँ में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राहगीरों की मदद लेकर पीड़ित व्यक्ति को कुएँ से बाहर निकाला और एफआरव्ही वाहन से लेकर उपचार हेतु शासकीय अस्पताल कैलारस में भर्ती कराया। जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।