टीकमगढ़ के थाना खरगापुर क्षेत्र के सतरई बडेरा में छत से गिरकर एक व्यक्ति घायल गया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/06/2026 को रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल खरगापुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 27 हरिराम एवं पायलेट शनि कुमार लोधी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि रात्रि के समय छत से गिरकर एक व्यक्ति घायल गया था। डायल-112 जवानों ने पीड़ित व्यक्ति को परिजन के साथ एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल खरगापुर में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।