Published: 18 Jun 2026, 11:00 AM
✦
सतना जिले के थाना सभापुर क्षेत्र में कलवलिया में एक 04 वर्षीय बच्ची मिल नही रही है, बालिका के परिजन काफी समय से बालिका को ढूँढ रहे है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17/06/2026 को दोपहर 03:16 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना सभापुर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 394 तरुण सेन एवं पायलेट धर्मेंद्र पटेल ने मौके पर पहुँचकर परिजन से बालिका के सम्बन्ध में जानकारी और फोटो लेकर बच्ची को आस-पास के क्षेत्रों में ढूढ़ना शुरू किया और बालिका की जानकारी कंट्रोल रूम, थानों एवं स्थानीय सोशल मीडिया में साझा की गयी। डायल-112 जवानों की लगातार प्रयास के बाद बालिका परिक्रमा मार्ग में मिली। बालिका को संरक्षण में लेकर बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 जवानों की कार्य की सरहाना और धन्यवाद दिया गया।