Published: 19 Jun 2026, 11:00 AM
✦
शिवपुरी जिले के थाना खनियाधाना क्षेत्र में गौशाल के पास हाईवे रोड पर भोपाल से पिछोर जा रही बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19-06-2026 को मध्यरात्रि में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना खनियाधाना में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक हेम सिंह गुर्जर एवं पायलेट नन्दकिशोर बंशकार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बस अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को बाहर निकाला और एफआरव्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल खनियाधाना में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशीलता के कारण घायलों को समय पर उपचार मिला।