रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा क्षेत्र में रेलवे ब्रिज के नीचे परित्यक्त अवस्था में एक नवजात बच्ची मिली है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18/06/2026 को शाम 05:47 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल औद्योगिक क्षेत्र जावरा क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 689 हीरालाल दांगी एवं पायलेट अशोक सेन ने मौके पर पहुँचकर परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने नवजात बच्ची को एफआरव्ही वाहन से लेकर शासकीय चिकित्सालय जावरा में भर्ती कराया, जहाँ चाइल्ड वार्ड में नवजात बच्ची का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।