Published: 20 Jun 2026, 01:00 PM
✦
शहड़ोल के थाना ब्यौहारी क्षेत्र में वनसुखली चौराहा के पास एक 07 वर्षीय बालक मिला है, जो घर की राह भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19/06/2026 को दोपहर 03:14 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल ब्यौहारी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 541 सूर्यमणी त्रिपाठी पायलेट राममोहन मौर्य ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया, बालक परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रहा था। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आस पास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश करने पर परिजन की कोई जानकारी नही मिलने पर बालक को लेकर थाना पहुँचे। कुछ समय पश्चात बालक की माँ बालक को ढूँढ़ते हुए थाना पहुँची। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उसके माँ के सुपुर्द किया।
