भिंड जिले के थाना भरौली क्षेत्र अंतर्गत गौरम गाँव के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में आज दिनांक 19/06/2026 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल भरौली क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 पुलिस स्टाफ आरक्षक 339 बाबूलाल धोये एवं पायलट सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 04 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से जिला अस्पताल भिंड में भर्ती कराया। डायल-112 की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।