Published: 22 Jun 2026, 12:00 PM
✦
गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र अंतर्गत आरोन–राघौगढ़ रोड पर ग्राम शहरोक से आगे जंगल क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना दिनाँक 21-06-2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही आरोन थाना क्षेत्र में तैनात एफ.आर.वी.–14 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सैनिक शिवेंद्र रघुवंशी एवं पायलट हेमराज भील ने तत्काल मौके पर पहुँचकर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी,जिसमें 05 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और एफआरव्ही वाहन से सिविल अस्पताल आरोन में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार जारी है।