Published: 23 Jun 2026, 10:30 AM
✦
शाजापुर के थाना सुन्दरसी क्षेत्र में ग्राम पोलाय खुर्द के पास एक 15 वर्षीय किशोरी अकेली घूम रही है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21/06/2026 को रात्रि 08 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सुन्दरसी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 134 वृन्दावन एवं पायलेट सोहन पटेल ने मौके पर पहुँचकर किशोरी को संरक्षण में लिया, जो अपने बारे में कोई जानकारी नही दे पा रही थी मानसिक रूप से कमजोर है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर आप पास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर परिजन की कोई जानकरी नही मिलने पर पीड़ित किशोरी को थाना लेकर गए,थाने पर किशोरी की जानकारी दर्ज कर मेडिकल परिक्षण उपरांत थाना स्टाफ द्वारा वन स्टॉप सेंटर शाजापुर छोड़ा।