Published: 24 Jun 2026, 11:00 AM
✦
नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में मोहद गाँव में एक साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22/06/2026 को रात्रि 08:24 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल करेली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सैनिक 120 रियाज खान एवं पायलेट दुर्गेश जाटव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल करेली में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।