Published: 25 Jun 2026, 11:00 AM
✦
बैतूल जिले थाना भैंसदेही क्षेत्र में नवापुर कॉलेज के पास एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें एक महिला घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/06/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना भैंसदेही में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सैनिक 42 अमर चौहान एवं पायलेट कमलेश मोहड़े ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें एक महिला घायल हो गयी थी, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय भैंसदेही में भर्ती करवाया, जहाँ घायल महिला का उपचार किया जा रहा है