भोपाल जिले के थाना अयोध्या नगर क्षेत्र अंतर्गत राजस्थान मिष्ठान भंडार के पास एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 05/06/2026 को प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 4548 मनमोहन मैहरा एवं पायलट सुभाष ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया।

डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक के परिजन की जानकारी मिली। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार निजी कार्य से जा रहे पिता के पीछे जाते-जाते बालक रास्ता भटक गया।