Published: 06 Jun 2026, 02:00 PM
✦
मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र अंतर्गत एमएस रोड तोरिका के पास एक बोलेरो और ट्रैक्टर की आपस में भिड़ंत हो जाने से 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 05-06-2026 को रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैलारस थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 (FRV-23) वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक विजयपाल गुर्जर एवं पायलट संतोषी धाकड़ ने पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन (FRV-23) की सहायता से तत्काल शासकीय अस्पताल कैलारस में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। डायल-112 की सूझबूझ और त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्तियों को उपचार मिला।