टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर क्षेत्र में मोटर साईकिल से गिरकर दो व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08-06-2026 को शाम 04 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना खरगापुर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 27 हरिराम एवं पायलेट शनि लोधी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल से गिरकर दो व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय खरगापुर में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।