रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत एक 03 वर्षीय बालक गुम हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08/06/2026 को रात्रि 08:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सैनिक 227 द्वारका प्रसाद पायलेट सुनील कुमार ने मौके पर पहुँचकर परिजन से बच्चे के संबंध में जानकारी एवं फोटो लेकर आसपास क्षेत्र में तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक तालाब के पास मिला। जिसे डायल-112 जवानों ने संरक्षण में लेकर पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन से मिलाया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक खेलते-खेलते घर से निकलकर तालाब के पास पहुँच गया था।