शहडोल जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर एक 01 वर्षीय बच्चा मिला है जो अकेले रो रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09/06/2026 को दोपहर 02 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक राजेंद्र शुक्ला पायलेट यूनुस परवेज ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया,

डायल-112 जवानों ने बच्चे को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर कुछ समय बाद बच्चे के परिजन ढूढते हुए मिले, बच्चे को माता के सुपुर्द किया गया।