टीकमगढ़ के थाना कुड़ीला क्षेत्र में ग्राम पुरानीहोय तालाब के पास एक 15 वर्षीय किशोरी अकेली बैठी है कुछ बता नहीं रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09/06/2026 को सुबह 08 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल कुड़ीला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 752 जगदीश मोरी, महिला आरक्षक हेमलता अहिरवार एवं पायलेट जगदीश मोरी ने मौके पर पहुँचकर किशोरी को संरक्षण में लिया।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित किशोरी को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से लेकर आस-पास पूछ-ताछ करने पर पता चला की ग्राम चन्दरी थाना कुड़ीला की रहने वाली है।

डायल-112 जवानो ने एफ आर व्ही वाहन द्वारा ग्राम चन्दरी पते पर किशोरी को साथ लेकर गए, जहाँ किशोरी के परिजन मिले। किशोरी द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।