सतना जिले के थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत हॉस्पिटल से एक 05 वर्षीय बालक गुम हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10/06/2026 को रात्रि 05:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुरेश कुमार एवं पायलेट नीरज वर्मा ने मौके पर पहुँचकर परिजन से बच्चे के संबंध में जानकारी एवं फोटो लेकर आसपास के क्षेत्र में तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक मिला। जिसे डायल-112 जवानों ने संरक्षण में लेकर पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन से मिलाया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक अस्पताल से निकलकर रास्ता भटक गया था।