Published: 11 Jun 2026, 11:00 AM
✦
इंदौर जिले के थाना चन्दन नगर क्षेत्र अंतर्गत राजनगर सांवरिया टेंट हाउस के पास एक 04 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10/06 /2026 को शाम 07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल चन्दन नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1757 विपिन रघुवंशी, आरक्षक 4837 अनिल एवं पायलेट पंकज पण्डे ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण में लिया, बच्ची परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रही थी, डायल-112 जवानों ने बच्ची को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्ची के परिजन ढूँढ़ते हुए मिले। जिन्हें बच्ची पहचान एवं सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।