इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में पटेल कॉलोनी में एक 03 वर्षीय बालक गुम हो गया है, बालक के परिजन काफी समय से बालक को ढूँढ रहे है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14/06/2026 को रात्रि 09:44 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना खजराना में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 2529 सुनील मालवीय,आरक्षक 1542 करण चौधरी एवं पायलेट अंकित शुक्ला ने मौके पर पहुँचकर परिजन से बालक के सम्बन्ध में जानकारी और फोटो लेकर आस-पास के क्षेत्रों में तलाश करने पर बालक की जानकारी मिली, बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके घर गए। जहाँ बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।