रायसेन के थाना सतलापुरा क्षेत्र में
इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक 55 वर्षीय महिला अकेली बैठी है कुछ बता नहीं रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13 /06/2026 को रात्रि 09:47 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल सतलापुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफसैनिक 70 संतोष शुक्ला एवं पायलेट हेमंत अहिरवार ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित महिला को संरक्षण में लिया।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से लेकर आस-पास पूछ-ताछ करने पर पता चला की ग्राम राहुल नगर थाना सतलापुरा की रहने वाली है। डायल-112 जवानो ने एफ आर व्ही वाहन द्वारा ग्राम राहुल नगर पते पर माहिला को साथ लेकर गए,

जहाँ पीड़ित महिला के परिजन मिले। महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।