गुना के थाना आरोन क्षेत्र में मीना बाजार में एक 03 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14/06/2026 को रात्रि 10:37 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल आरोन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 361 सचिन परिहार एवं पायलेट हेमराज भील ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन उसे ढूँढ़ते हुए मिले। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत पिता के सुपुर्द किया।