इंदौर के थाना हातोद क्षेत्र पलिया गाँव के पास में एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14/06/2026 को सुबह 11:51 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल हातोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1600 प्रभु, आरक्षक अजित एवं पायलेट अतुल सिंह चौहान ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया, बालक परिजन के सम्बन्ध में ठीक से जानकारी नही दे पा रहा था, बालक द्वारा बताया गया की मेरी माँ काँच की फैक्ट्री में काम करती है। डायल-112 जवानों ने बच्चे को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास के क्षेत्रों की स्थानीय फैक्ट्री में पूछताछ करने पर बच्चे की माँ की जानकारी मिली। डायल-112 जवान बालक को लेकर माँ के पास पहुँचे, जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।