निवाड़ी जिले थाना पृथ्वीपुर क्षेत्र मे ओरछा रोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16/06/2026 को मध्यरात्रि में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना पृथ्वीपुर क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 188 राघवेंद्र गुर्जर एवं पायलेट दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ओरछा रोड़ पर पर मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिनमें घायल व्यक्ति को गंभीर चोट आई थी। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन मदद से शासकीय चिकित्सालय पृथ्वीपुर में भर्ती करवाया,डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायल को समय पर उपचार मिला।